Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

सरगुजा में दो सड़क हादसे, दो युवकों की मौत:लखनपुर और उदयपुर में बीती रात हादसा, नेशनल हाईवे में ट्रक ने मारी टक्कर

INT News14 July 2026 at 11:46 am

सरगुजा में दो सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। लखनपुर के दटिंदा में अज्ञात ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उदयपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात कटिंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उदयपुर थाना खेत्र के ग्राम सलका का निवासी पवन कुमार पंडो 28 वर्ष चंदनपान कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम बगदेवा गया था। रात करीब 8.30 बजे वह वापस लौट रहा था। कंटिदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने वह तेज रफ्तार में सामने से जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली से टकराकर जमीन पर गिर गया। सिर में चोट आने के कारण पवन कुमार पंडो गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में दाखिल किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

एक अन्य घटना में उदयपुर के दावा में अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। ग्राम खरसुरा का निवासी पप्पू यादव बीती रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। नेशनल हाईवे 130, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग में महाकाल ढाबे के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में पप्पू यादव को अंबिकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। अंबिकापुर लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।