Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता से इंदौर कोर्ट परिसर में अभद्रता:आरोपी बोला-रिश्तेदार की जमानत का विरोध किया तो अंजाम देख लेना, मारने की धमकी भी दी

INT News14 July 2026 at 11:48 am

इंदौर जिला न्यायालय परिसर में एक अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता के साथ अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। एमजी रोड थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार योगेश जायसवाल जिला न्यायालय में अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी शिकायत पर केशव नगर धार रोड निवासी शाहरुख खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी ने रोककर किया दुर्व्यवहार शिकायत में योगेश जायसवाल ने बताया कि वह जिला न्यायालय के कोर्ट रूम नंबर-30 में एक मामले में शासन की ओर से पैरवी करने के बाद बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान आरोपी शाहरुख खान ने उन्हें रोक लिया और अपशब्द कहने लगा। उन्होंने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आक्रामक हो गया। शिकायत के अनुसार बातचीत के दौरान आरोपी ने अपनी शर्ट के नीचे हाथ डाला, जिससे अधिवक्ता को उसके पास हथियार होने का संदेह हुआ। इस पर वह उससे दूर हट गए। आरोप है कि शाहरुख ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि उन्होंने उसके रिश्तेदार की जमानत का विरोध किया है और इसका अंजाम देख लेंगे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थाने में लिखित शिकायत की घटना के बाद अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता ने एमजी रोड थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।