Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

वकील बोले-नए अधिवक्ताओं के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं:जो बुनियादी मुद्दे समझेगा उसे वोट करेंगे; भोपाल में 16 जुलाई को जिला बार चुनाव की वोटिंग

INT News14 July 2026 at 11:44 am

भोपाल के अधिवक्ताओं ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए उसे वोट करेंगे जो बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देगा। सभी ने कहा कि जिला अदालत में नए वकीलों के बैठने से लेकर कई समस्याएं हैं। पार्किंग की भी एक बड़ी समस्या है। कई जगह पर पानी की भी दिक्कत है। जो इन समस्याओं के शामिल करेगा वही जीतेगा। महिला वकीलों ने कहा कि जिला अदालत में साफ-सफाई की भी दिक्कत है। टॉयलेट भी साफ नहीं रहते हैं। नए वकील जो जुड़ रहे हैं उनके स्टाइपेंड भी नहीं मिलता कई परेशानी यहां हैं। उन्होंने कहा कि जो इन समस्याओं के दूर करने की कोशिश करेगा उसे ही वोट करेंगे। दरअसल, जिला अदालत में चुनावी तैयारियां जोरों पर है। 16 जुलाई को वोटिंग है। करीब 6 हजार वकील चुनाव में वोटिंग करने वाले हैं। इस बार अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। सचिव पद के लिए 4 वकीलों ने नामांकन भरा है। 8 पदों के लिए कुल 100 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। वहीं, नतीजे 17-18 जुलाई को घोषित होंगे। अधिवक्ता बोले-कोर्ट में बैठने के व्यवस्था नहीं इस बार चुनाव में कई युवा अधिवक्ता भी शामिल हैं जो बार जिला अभिभाषक संघ के चुनावों में पहली बार हिस्सा लेने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी परेशानी सीटिंग की जो भी लोग जुड़ रहे हैं उनके बैठने की व्यवस्था नहीं है। भोपाल में बार में लगभग 10 हजार वकील प्रैक्टिस कर रहे हैं, वहीं 2020 के बाद जो भी प्रैक्टिस कर रहे हैं उनके पास ठीक से बैठने के व्यवस्था नहीं है। ज्यादतर लोग सीनियर के पास बैठकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि जो भी व्यक्ति आए वो इन मुद्दों पर ध्यान दे। जो बार के लिए काम करेगा उसे वोट देंगे वहीं, सीनियर एडवोकेट्स ने कहा कि जो प्रत्याशी बार की गरिमा को ध्यान में रखेगा, बार के हित में काम करेगा हम सब उसे ही वोट करेंगे। इसके अलावा, युवा अधिवक्ताओं को जो समझेगा उसी के जीतने की भी संभावना है। जिला अदालत में वॉसरूम की दिक्कत महिला अधिवक्ताओं ने कहा कि यहां वॉसरूम की दिक्कत हैं साफ नहीं रहते हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए के कॉमन रूम भी बनाया जाना चाहिए। उनके लिए सेनेटरी पैड की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो महिलाओं के मुद्दों को समझेगा हम उन्हें ही वोट करेंगे। ----------------- जिला बार एसोसिएशन चुनाव, नामांकन वापसी का आखिरी दिन भोपाल में जिला अभिभाषक संघ चुनाव की तैयारी चल रही है। शुक्रवार यानी आज नामांकन वापसी का आखिरी है। अंतिम मतदाता सूची भी जारी हो गई है। इस बार करीब 6 हजार से ज्यादा वकील चुनाव में वोटिंग करने वाले हैं। इस बार अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं वहीं, सचिव पद के लिए 4 वकीलों ने नामांकन भरा है। पूरी खबर पढ़ें…