Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

कपूरथला में 3 बच्चों संग मां ने जहर निगला:एक बेटी की मौत; महिला व 2 बेटियां गंभीर हातल में अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर

INT News14 July 2026 at 11:58 am

कपूरथला में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने तीन बच्चों के साथ जहरीली दवा निगल ली। इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला और दो बच्चों को गंभीर हालत में अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव मल्लु कादराबाद निवासी लवकुश कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे जब वह खेतों से काम कर घर लौटे, तो उनकी पत्नी संतोष देवी को उल्टियां हो रही थीं। उनके पास कीटनाशक की एक बोतल पड़ी थी और बच्चे अर्ध-बेहोशी की हालत में थे। लवकुश ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…