national · दिल्ली
सिखों के तृतीय गुरु श्री गुरु अमरदास को ज्योति-ज्योत दिवस पर ओम बिड़ला समेत कई नेताओं ने किया नमन
INT News26 September 2026 at 08:56 am

नई दिल्ली, 26 सितंबर। सिखों के तृतीय गुरु श्री गुरु अमरदास के ज्योति-ज्योत दिवस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई मुख्यमंत्रियों ने नमन किया है। इसके साथ नेताओं ने कहा कि मानवता के लिए समर्पित गुरु अमरदास का सम्पूर्ण जीवन आज भी राह दिखाता है।