Friday, 30 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

नशा तस्कर के 70 साल पुराने घर पर बुल्डोजर:जेल में बंद है आरोपी, दादा ने बनवाया था घर, इसमें रह रहे थे पत्नी व बच्चे

INT News30 October 2026 at 02:46 pm

जालंधर वेस्ट के बस्ती शेख स्थित मोहल्ला तेज मोहन नगर में नशा तस्करी के आरोपी का घर पर पुलिस और प्रशासन बुल्डोजर चलाने जा रही है। वैसे 70 साल पुराना जर्जर मकान अब खुद-ब-खुद गिर रहा है। बताया जा रहा है कि नशा तस्करी का आरोपी गगनदीप सिंह इस समय जेल में बंद है। यह घर उसके दादा ने बनवाने की बात कही जा रही है। इसी घर में गंगन दीप सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। पुलिस ने अगस्त महीने में दूसरी बार नशा तस्करी के मामले में गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, मकान का मालिक गगनदीप इलाके में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है। इसी साल अगस्त में पुलिस ने उसे दूसरी बार एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा था। गगनदीप इसी घर में अपने परिवार के साथ रहता था। इस मकान में उसकी पत्नी, दो बेटे और एक छोटी बेटी रह रहे थे।