Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

फरीदकोट में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:राधाकृष्ण धाम के पास खड़ा था; आरोपी पर पहले से कई केस दर्ज

INT News23 October 2026 at 09:15 pm

पंजाब के फरीदकोट में थाना सिटी पुलिस ने 300 ग्राम हेरोइन के साथ बाजीगर बस्ती निवासी सुरजीत सिंह उर्फ घुग्गा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत एएसआई चमकौर सिंह की टीम राधा कृष्ण धाम के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर आरोपी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें हेरोइन बरामद हुई। एसपी ऑपरेशन मनीष कुमार के अनुसार, आरोपी से पूछताछ कर नशा सप्लाई के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जाएगा। शक के आधार पर ली तलाशी जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान बाजीगर बस्ती निवासी सुरजीत सिंह उर्फ घुग्गा के रूप में हुई है। एएसआई चमकौर सिंह के नेतृत्व में थाना सिटी की पुलिस पार्टी गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम जब राधा कृष्ण धाम के पास पहुंची, तो शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उससे 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे मामले की जानकारी देते हुए एसपी ऑपरेशन मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर हेरोइन की सप्लाई के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे, ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।