national · दिल्ली
चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी नहीं पड़ीः राजनाथ सिंह
INT News18 November 2026 at 07:11 pm

नई दिल्ली, 18 नवंबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। भारत की आर्थिक विकास दर करीब 7.8 प्रतिशत बनी हुई है। वह बुधवार को जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।