Monday, 31 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

धार में 16 दिन से बारिश का इंतजार:किसान बोले- सोयाबीन की फसल को खतरा, पिछले साल से 12.6 इंच कम पानी

INT News31 August 2026 at 11:41 am

धार शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 16 दिनों से तेज बारिश नहीं हुई है। इस दौरान कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस साल 31 अगस्त तक जिले में पिछले साल के मुकाबले 12.6 इंच कम बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल 34.1, इस साल 21.5 इंच बारिश बारिश के आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त 2025 तक धार में 34.1 इंच बारिश दर्ज हुई थी। वहीं, 31 अगस्त 2026 तक 21.5 इंच बारिश ही हुई है। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार 12.6 इंच कम बारिश हुई है। खेतों में घट रही नमी, सोयाबीन को पानी की जरूरत बारिश का अंतराल बढ़ने से खेतों की नमी कम हो रही है। किसानों के मुताबिक, इस समय सोयाबीन की फसल को पानी की जरूरत है। जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसल और उत्पादन पर असर पड़ सकता है। खेतों में खड़ी फसल को लेकर किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जलस्रोतों में भी नहीं पहुंचा पर्याप्त पानी बारिश की कमी का असर शहर और आसपास के जलस्रोतों पर भी दिखाई देने लगा है। कई जलस्रोतों में अपेक्षित मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाया है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो भविष्य की पेयजल व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। गेहूं-चना की बोवनी पर भी असर की आशंका आने वाले समय में गेहूं और चने की बोवनी शुरू होगी। ऐसे में पर्याप्त बारिश नहीं होने से रबी सीजन की तैयारियां भी प्रभावित होने की आशंका है। किसानों को खरीफ की फसल के साथ रबी सीजन के लिए भी अच्छी बारिश की जरूरत है।