Monday, 31 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खड़े ट्रक में घुसा आयशर, ड्राइवर के पैर फंसे:SDRF ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला, इंदौर के बिचौली मर्दाना ब्रिज की घटना

INT News31 August 2026 at 11:45 am

इंदौर के कनाड़िया इलाके में रविवार देर रात आयशर वाहन सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आयशर चालक के दोनों पैर वाहन में फंस गए। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को रात करीब 2 बजे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कनाड़िया पुलिस के मुताबिक हादसा बिचौली मर्दाना ब्रिज पर हुआ। आयशर चालक राहुल (29), पिता सुरेश शर्मा निवासी आगर उत्तर प्रदेश रात में ब्रिज से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़ा ट्रक अंधेरे में उसे दिखाई नहीं दिया और आयशर सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा। जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया हादसे के बाद राहुल के दोनों पैर वाहन के अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर एसीपी आशीष पटेल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम से कपिल मल्होत्रा, दिनेश धनेरिया और प्रदीप वर्मा समेत अन्य जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद राहुल को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। खड़े ट्रक की भी जांच पुलिस के मुताबिक ट्रक सड़क पर खड़ा था। रात के अंधेरे में आयशर चालक को ट्रक नजर नहीं आने की बात सामने आई है। पुलिस ने ट्रक चालक की लापरवाही के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और ट्रक सड़क पर किस स्थिति में खड़ा था, इसकी पड़ताल की जा रही है। करंट से युवती की मौत इंदौर के रावजी बाजार इलाके में करंट लगने से एक युवती की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह रात में बिजली के बोर्ड में पिन लगा रही थी। इस दौरान उसे करंट लग गया। रावजी बाजार पुलिस के मुताबिक करीना (18) पुत्री कन्हैया को उसकी छोटी बहन और अन्य रिश्तेदार रात में एमवाय लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बताया कि करीना रात में बोर्ड में पिन लगा रही थी। इसी दौरान अचानक तार के बीच में कट होने से उसे झटका लगा वह गश खाकर गिर गई। करीना ने काफी साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता आटो चलाते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।