Monday, 31 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दमोह में किसान ने पीया कीटनाशक:इलाज के दौरान मौत; परिजन कुछ बताने से कर रहे इनकार

INT News31 August 2026 at 11:54 am

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौली गांव में युवक की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। युवक ने रविवार रात करीब 9 बजे अज्ञात कारणों से कीटनाशक पी लिया था, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान प्रेमलाल पटेल (40) पिता मिट्ठू पटेल, निवासी भदौली के रूप में हुई है। कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने जब उससे पूछा तो उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात स्वीकार की। इसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किसान का इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया था। आज सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है। परिजन इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं और खुद को घटना से अनजान बता रहे हैं। हालांकि, सूत्रों से पता चला है कि युवक का कुछ पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया हो सकता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।