समाचार · पंजाब
जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे
जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन हाजिर किया गया है। इनकी जगह पर अब थाने का प्रभार सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह को सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र में बढ़ती गैंगबार और गैंगस पर कार्रवाई न होने से जय इंद्र को हटाया गया है।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह की तरफ से ये एक्शन लिया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।
सूत्रों के अनुसार नशा तस्करों और गैंगस्टरों के साथ लिंक होने के मामले में ये कार्रवाई की गई है। इससे पहले जालंधर में घर में बुलाकर बच्ची के कत्ल मामले में भी इंस्पेक्टर चर्चा में आया था। लोगों के गुस्से के बाद तब तत्कालीन सीपी ने ASI मंगतराम और एक अन्य को सस्पेंड कर दिया था।
बताया जा रहे है कि बस्ती बाबा खेल इलाके की फ्तेह गैंग पर भी इंस्पेक्टर बड़ा एक्शन नहीं ले पाए जबकि आप नेता, जालंधर के मेयर के कार्यक्रम के दौरान इसी गैंग ने देबी तालाब मंदिर में ईंट-पत्थर बरसाए थे। 2 चर्चित मामले जिनमें इंस्पेक्टर कार्रवाई नहीं कर पाए