समाचार · मध्य प्रदेश
क्रिकेटर्स के साथ उज्जैन पहुंचे ईशांत शर्मा:संध्या आरती में शामिल हुए; बोले- साक्षात महाकाल विराजित होने का अहसास हुआ
उज्जैन में बुधवार शाम बाबा महाकाल की संध्याकालीन आरती में क्रिकेटर्स का जमावड़ा लगा। भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा समेत दिल्ली क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। नंदी हॉल में आरती के दौरान भक्ति में लीन नजर आए खिलाड़ियों ने मंदिर की व्यवस्थाओं और दर्शन अनुभव की सराहना की। ईशांत शर्मा ने कहा कि यहां आरती में ऐसा महसूस होता है, मानो साक्षात महाकाल विराजमान हों। ईशांत बोले- यहां आकर अच्छा लगा दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में ईशांत ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की तारीफ की और सभी का आभार जताया। श्रद्धालुओं से भी उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन करने की अपील की। इन खिलाड़ियों ने भी किए दर्शन ईशांत शर्मा के साथ प्रियांश आर्य, विजय दहिया, दिग्वेश राठी, सुयश शर्मा, मयंक रावत, यश धुल, अनुज रावत, केशव दबास और मयंक यादव ने भी दर्शन किए। मंदिर में कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक, एसपी प्रदीप शर्मा और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने खिलाड़ियों से शिष्टाचार भेंट की। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक एवं जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवाड़िया ने स्वागत-सत्कार किया।