समाचार · हरियाणा
चंडीगढ़ CBI कार्यालय पहुंचे CM मान के OSD:तीसरी बार पूछताढ, पहली बार 40 और दूसरी में 50 सवाल पूछे,घुम्मन- मैंने सभी के जवाब दिए
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन आज CMO से जुड़े कथित करप्शन केस में पूछताछ के लिए चंडीगढ़ स्थित CBI कार्यालय पहुंचे। इससे पहले उन्हे 22 अक्तूबर को बुलाया गया था लेकिन वो नहीं पहुंचेे थे। पीछली बार जब घुम्मन सीबीआई कार्यालय से बाहर आए थे तो उन्होने कहा था कि CBI ने उनसे जो सवाल पूछे, उनमें से कुछ पुराने थे, कुछ नए सवाल थे। उन्होंने सभी के जवाब दिए हैं। अब 22 अक्टूबर को फिर से उन्हें बुलाया गया है। घुम्मन ने कहा कि वह निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं। वह किसी बात से नहीं डरते। इससे पहले बीते शुक्रवार को घुम्मन CBI के सामने पेश हुए थे। उस दौरान उनसे 6 घंटे तक पूछताछ की गई थी। पिछली सुनवाई में 40 सवाल पूछे गए इससे पहले राजबीर घुम्मन ने पूछताछ के बाद कहा था कि CBI ने उनसे करीब 40 सवाल पूछे, जिनका उन्होंने तसल्ली से जवाब दिया। उन्होंने जांच को अच्छे तरीके से चलने वाला बताया था। घुम्मन के मुताबिक, पूछताछ के दौरान माहौल अच्छा था। उन्होंने कहा था कि CBI का जांच करने का अपना तरीका है, इसलिए उनके वकीलों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने अपने साथियों से भी घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही थी और भरोसा जताया था कि उन्हें जल्द क्लीन चिट मिलेगी। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी कार्रवाई कर रहा है। ED ने 13 अक्टूबर को जालंधर में केस दर्ज किया था। ऐसे में कथित करप्शन केस की जांच CBI के साथ ED भी कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई थी अंतरिम रोक FIR दर्ज होने के बाद CBI ने राजबीर घुम्मन को पेश होने के लिए तीन समन भेजे थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। इसके बाद 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी थी। कोर्ट ने उन्हें जांच में पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वह पहली बार CBI के सामने पेश हुए थे। उनके वकील GPS घुम्मन ने भी कहा था कि राजबीर कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए जांच में सहयोग कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन सोमवार को CMO से जुड़े कथित करप्शन केस में पूछताछ के लिए चंडीगढ़ स्थित CBI कार्यालय पहुंचे। पूछताछ के बाद दफ्तर से बाहर आए घुम्मन ने कहा कि उनसे 50 सवाल पूछे गए। राजबीर ने कहा कि CBI ने उनसे जो सवाल पूछे, उनमें से कुछ पुराने थे, कुछ नए सवाल थे। उन्होंने सभी के जवाब दिए हैं। अब 22 अक्टूबर को फिर से उन्हें बुलाया गया है। घुम्मन ने कहा कि वह निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं। वह किसी बात से नहीं डरते। इससे पहले बीते शुक्रवार को घुम्मन CBI के सामने पेश हुए थे। उस दौरान उनसे 6 घंटे तक पूछताछ की गई थी। पिछली सुनवाई में 40 सवाल पूछे गए
करीबी नितिन गोहल और बीर दविंदर सिंह से भी हुई थी पूछताछ इस मामले में राजबीर घुम्मन के करीबी माने जाने वाले नितिन गोहल और बीर दविंदर सिंह से भी CBI पूछताछ कर चुकी है। दोनों रविवार को 11:30 बजे CBI कार्यालय पहुंचे थे और उनसे 10 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए थे। पूछताछ के बाद बीर दविंदर सिंह ने कहा था कि उन पर लगाए गए आरोपों के संबंध में उन्होंने अपने जवाब दे दिए हैं। उन्हें भरोसा है कि मामले में निष्पक्ष जांच होगी और उन्हें इंसाफ मिलेगा। उन्होंने बताया था कि वह करीब 70 किलोमीटर दूर से आए थे। उनके मुताबिक, CBI ने आगे भी पूछताछ के लिए बुलाए जाने और दोबारा नोटिस जारी करने की बात कही थी। गोहल बंधु पहली बार जांच में हुए शामिल सीबीआई बीर दविंदर सिंह के पिता से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। वहीं, नितिन गोहल और जितिन गोहल पहली बार जांच में शामिल हुए है। बीर दविंदर सिंह आम आदमी पार्टी के युवा विंग के उपाध्यक्ष हैं। वह पार्टी की ओर से जिला परिषद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था केस हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 5 अक्टूबर को भ्रष्टाचार के आरोपों में मामला दर्ज किया था। इसमें राजबीर सिंह घुम्मण, नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर दविंदर सिंह, आरएस नागरा और अज्ञात सरकारी व निजी अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। वह पेश हो चुके हैं, जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई है। सीबीआई इस मामले में पंजाब सरकार के 15 से ज्यादा विभागों की फाइलें और 22 से अधिक अधिकारियों के तबादलों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। घुम्मन से एक बार पूछताछ हो चुकी है।