world
यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी
INT News14 November 2026 at 08:21 am

नई दिल्ली, 14 नवंबर। अमेरिका में देशव्यापी हवाई सेवा ठप होने का असर हजारों यात्रियों पर पड़ा। इसके बाद परिवहन मंत्री शॉन डफी ने हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए कांग्रेस से 50 अरब डॉलर की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की है।