national
पीएम मोदी के सामने प्रस्तुति का मौका, उज्बेकिस्तान में कलाकारों और भारतीय समुदाय में दिखा उत्साह
INT News30 August 2026 at 12:01 am

ताशकंद, 30 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और भारत-उज्बेकिस्तान की दोस्ती की झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुति देने वाले स्थानीय कलाकारों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने इस मौके को बेहद खास और गौरवपूर्ण बताया।