national · महाराष्ट्र
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने सोनम वांगचुक के ‘छात्र आंदोलन’ को दिया समर्थन
INT News13 July 2026 at 11:40 pm

मुंबई, 13 जुलाई। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) विवाद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और युवा कार्यकर्ता अभिजीत दिपके के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन को अपनी पार्टी का पूरा समर्थन देने का ऐलान किया।