Monday, 6 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कस्टडी से भागा बदमाश, पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा:बाथरूम करने के बहाने रुकवाई गाड़ी, दांत से पुलिसकर्मी को काटा; कुरुक्षेत्र अस्पताल में भर्ती

INT News6 July 2026 at 09:52 pm

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर पुलिस कस्टडी से भाग रहे कुख्यात बदमाश को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में दबोचा। बदमाश ने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस की गाड़ी को रुकवाया था। पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारकर लेकर गए, तो उसने एक पुलिसकर्मी की बाजू पर दांत से काट लिया। इसी दौरान बदमाश हाथ छुड़ाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने लगा। पुलिस ने पहले उसे रुकने के लिए चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया। बदमाश नहीं रुका तो पुलिस ने उसकी टांग में गोली मारकर उसे काबू कर लिया। घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप के घर से हथियार रिकवरी कर लौट रही थी टीम आरोपी की पहचान सोढ़ी गांव निवासी विशाल उर्फ विक्की के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर मामलों में 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं। फिलहाल उसका LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से हथियार रिकवरी कर लौट रही थी।