Tuesday, 21 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नर्मदापुरम में सुबह से हो रही बारिश:सोहागपुर-बनखेड़ी में डेढ़-डेढ़ इंच पानी गिरा, 3 दिन अच्छी बारिश की संभावना

INT News21 July 2026 at 12:40 pm

नर्मदापुरम में मंगलवार की शुरुआत बारिश के साथ हुई। तड़के 5 बजे से रिमझिम बारिश जारी है। जो सुबह 11बजे तक भी जारी रही। इसके बाद बारिश की बौछारें होती रही। पिछले 12 घंटे में अबतक में 20 मिमी यानि पौन इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। इसके अलावा सोहागपुर, बनखेड़ी, इटारसी, पिपरिया, डोलरिया में भी बारिश हो रही है। यसोहागपुर, बनखेड़ी में डेढ़-डेढ़ इंच पानी दर्ज हुआ है। बारिश होने से सुबह से वातावरण ठंडा हो गया। बारिश की राह देख रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। अब अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसमविद पीके रैकवार ने बताया कि इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। लोकल सिस्टम बनने से बारिश होने का अनुमान है। धान रोपाई का काम तेज हुआ बारिश के बाद किसानों ने खेतों में धान की रोपाई का काम तेज कर दिया। एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण धान और सोयाबीन की फसल प्रभावित हो रही थी। इससे बोवनी का काम रुका था। पिछले साल से 14 इंच बारिश जिले में 1 जून से अब तक जिले में महज 9.50 इंच ही बारिश हुई, जो सामान्य से काफी कम है। पिछले साल 1 जून से 21 जुलाई के दौरान 24 इंच बारिश हो चुकी थी। इस साल सीजन की बारिश 14 इंच कम दर्ज हुई।