national · दिल्ली
विवादों में समय रैना: कश्मीरी पंडितों और नेताओं ने जताई नाराजगी, बोले- संवेदनशील मुद्दों को मजाक न बनाया जाए
INT News29 August 2026 at 11:58 pm

नई दिल्ली, 29 अगस्त। कॉमेडियन समय रैना के शो में कश्मीरी पंडितों और बिहारियों को लेकर की गई कथित टिप्पणियों पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के कश्मीरी पंडित से लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस पर अपनी राय रखी। कश्मीरी पंडित ने समय रैना को कलाकार बताते हुए उनके बयान को अलग संदर्भ में देखने की बात कही, वहीं भाजपा नेताओं ने संवेदनशील समुदायों के कथित मजाक को गंभीरता से लेने और सख्त कार्रवाई की मांग की।