समाचार · मध्य प्रदेश
राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:देवास में पुतला जलाया, नारेबाजी की; सड़क पर दिया धरना
दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में देवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मंगलवार रात सयाजी द्वार पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पोस्टर और तिरंगा लेकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने पुतला जलाया। पुतला दहन के दौरान आग भड़कने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को उसे बुझाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। कुछ देर के लिए कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना देकर भी नारेबाजी की। दरअसल, SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को इंडिया गठबंधन दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि, 2 घंटे हिरासत में रखने के बाद सभी नेताओं को छोड़ दिया गया है। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ---------- यह खबर भी पढ़ें… राहुल-प्रियंका को पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को करीब 2 घंटे बाद छोड़ दिया है। मंगलवार रात 8 बजे आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिए गए सभी 250 लोगों को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन लाया गया था। पूरी खबर पढ़ें…