Tuesday, 17 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

दर्शन शास्त्र पुस्तक पर होगा सेमिनार

INT News17 November 2026 at 05:46 am

जालंधर | स्थानीय देश भगत स्मारक में तर्कशील सोसायटी की बैठक पूर्व प्रधान नसीब चंद बब्बी की अगुवाई में हुई। बैठक की शुरुआत मौजूदा प्रधान परमजीत कीर्ति ने शोक प्रस्ताव रखकर की। इसमें दिवंगत साथियों के परिजनों तथा हजारा राम खुरला किंगरा और तर्कशील नेता कुलविंदर नगारी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में सोसायटी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया गया कि विद्यार्थियों को अधिक चेतन करने और वैज्ञानिक विचारों से परिचित कराने के लिए स्कूलों-कॉलेजों की सुबह की सभाओं में जाकर जागरूकता गतिविधियां की जाएंगी। दिसंबर महीने में दर्शन शास्त्र'' पुस्तक पर विचार-चर्चा और पंजाब की मौजूदा परिस्थितियों पर गंभीरता से चर्चा के लिए सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया।