समाचार · मध्य प्रदेश
बुरहानुपर में कांग्रेस ने जलाया चुनाव आयुक्त का पुतला:राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने का विरोध, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
दिल्ली में मंगलवार को राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लेकर 2 घंटे बैठाए रखा। इसी के विरोध में बुरहानुपर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कहने पर शहर कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। यह प्रदर्शन शहर के जय स्तंभ चौराहे पर हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। प्रदर्शन की अगुवाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने की। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया और 2 घंटे थाने में बैठाए रखा। चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
टाक ने कहा कि जब तक चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते, वे चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसी भी दमनकारी कोशिश से डरने वाली नहीं है। इस दौरान कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल थे।