Sunday, 30 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्ट

INT News30 August 2026 at 06:25 am

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 30 अगस्त और 2-4 सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 30 अगस्त और 4 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

विभाग के अनुसार, 30 अगस्त से 4 सितंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, 1-2 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच विदर्भ में भी कुछ स्थानों पर बारिश या छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं.

झारखंड में बारिश का अलर्ट

झारखंड में 30 और 31 अगस्त को मौसम काफी सक्रिय रहने का अनुमान है, जिसके तहत दोनों दिन राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात (आकाशीय बिजली) और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 30 अगस्त को राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी (दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह) और मध्य भागों (खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद) में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. वहीं 31 अगस्त को मौसम और तीव्र हो सकता है, जिसमें मध्य जिलों (गुमला, रांची, खूंटी, लोहरदगा) व सटे उत्तर-पश्चिमी जिले (लातेहार) में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश जबकि दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी व शेष मध्य हिस्सों में भारी वर्षा होने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेट

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

30 अगस्त 2026 को बिहार के पश्चिमी जिलों (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज-चमक, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना है. वहीं मध्य व उत्तर-मध्य जिलों जैसे पटना, मुजफ्फरपुर, गया, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, नालंदा, नवादा, सीतामढ़ी और शिवहर आदि में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां मेघगर्जन व तेज हवाओं के आसार हैं. इसके विपरीत, पूर्वी बिहार के जिलों (सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका आदि) को ग्रीन जोन में रखा गया है, जहां मौसम सामान्य रहेगा और किसी प्रकार की विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

छत्तीसगढ़ का मौसम कैसा रहेगा?

30 और 31 अगस्त 2026 के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहेगा, जिसके तहत दोनों दिन प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही राज्य में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात (आकाशीय बिजली) के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें: Weekly Weather: अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, पूरे सप्ताह इन राज्यों में नहीं थमेगी बरसात

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी. इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तेज बारिश की संभावना कम है. हालांकि, मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. 3-4 सितंबर से पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

30 अगस्त से 1 सितंबर के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 30 और 31 अगस्त को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, जहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश की कोई संभावना नहीं है. इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 37°C और न्यूनतम तापमान 25 से 27°C के बीच रहने का अनुमान है जबकि हवाएं 10 से 20 किमी/घंटा की गति से चलेंगी. वहीं 1 सितंबर को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा. दोपहर से शाम के समय कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है.