Tuesday, 13 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

पुंछ में LoC के पास माइन ब्लास्ट, धमाके में 4 आतंकियों के परखच्चे उड़े

INT News13 October 2026 at 02:28 am

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट की घटना सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकवादियों की मौत हुई है. मारे गए आतंकियों  में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मोहम्मद फैजान भी शामिल है.

कृष्णा घाटी सेक्टर में हुआ धमाका

बताया जा रहा है कि यह घटना पुंछ के सतवाल-नकी इलाके में हुई है. यहां भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास कथित तौर पर कुछ लोग भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान एंटी-इनफिल्ट्रेशन ग्रिड के तहत लगाई गई बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया और धमाके में चार घुसपैठियों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: तालिबान के आगे गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, कहा- आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहे तो...

फैजान समेत तीन अन्य के नाम आए सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए लोगों में लश्कर-ए-तैयबा का कथित टॉप कमांडर मोहम्मद फैजान शामिल है. वहीं अन्य तीन लोगों की पहचान मोहम्मद वकास, मोहम्मद इश्तियाक और मोहम्मद आसिम के रूप में हुई है. इन सभी को पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POK) के पुंछ जिले की हजीरा तहसील के मंडला और मदारपुर इलाके का निवासी बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: भारत कर रहा था फ्री में मदद... अब चीन से लिया ₹3,200 करोड़ का कर्ज! मोंगला पोर्ट पर बांग्लादेश का क्या है असली खेल?

सुरक्षाबलों ने इलाके में बढ़ाई निगरानी

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और नियंत्रण रेखा के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगा रही है कि धमाका कैसे हुआ? सतवाल-नकी के इस इलाके को घुसपैठ के संभावित रास्तों में गिना जाता है.इस इलाके में पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं.