Saturday, 29 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गुरुग्राम की ब्लिंकिटकर्मी युवती की यूपी में मर्डर में खुलासा:बर्थडे मनाने के बाहर होटल ले जाकर रेप, विरोध करने पर हत्या, कमरे से सेक्सवर्धन गोलियां मिली

INT News29 August 2026 at 09:23 am

गुरुग्राम में क्विक-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट में काम करने वाली युवती की उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में मर्डर के मामले में खौफनाक खुलासा किया है। युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड नितिन यादव को अरेस्ट किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने अपने जन्मदिन पर उसे बुलाया था और रात को सामान उसकी फ्रेंड काजल के घर पर रखकर वह आरती को होटल ले गया। जहां सेक्सवर्धन गोलियां लेकर उसने जबरन संबंध बनाएं। दूसरी बार जब वह संबंध बनाने लगा तो पीड़िता ने विरोध किया। जिस पर गुस्साएं नितिन ने प्रेमिका का सिर दीवार पर मारने लगा। जिससे की मौत हो गई। इस घटना के बाद से गुरुग्राम में काम करने वाले कामकाजी युवाओं और आरती के सहकर्मियों के बीच गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। रक्षाबंधन और जन्मदिन के बहाने रची साजिश पुलिस पूछताछ और जांच में जो कहानी सामने आई है, वह बेहद हैरान करने वाली है। मृतका गुरुग्राम में ब्लिंकिट कंपनी में कार्यरत थी और यहीं रहती थी। आरोपी नितिन यादव ने अपने जन्मदिन और रक्षाबंधन के त्योहार का बहाना बना कर उसे बुलाया। नितिन के बुलावे पर आरती ने रक्षाबंधन का बहाने बनाकर ऑफिस से छुट्टी ली और शिकोहाबाद पहुंच गई। शिकोहाबाद पहुंचने के बाद प्रेमी उसे सीधे अपने साथ नहीं ले गया। उसने बेहद चालाकी से उसका सारा कीमती सामान और बैग उसकी एक सहेली काजल के पास रखवा दिया, ताकि किसी को कोई शक न हो और आरती की लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो जाए। इसके बाद वह उसको लेकर शिकोहाबाद के ही एक स्थानीय होटल में चला गया। होटल के कमरे में हैवानियत और हत्या पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, होटल के कमरे में पहुंचने के बाद आरोपी नितिन यादव ने पहले से योजना के तहत रखी हुई सेक्सवर्धक दवाइयां ली। इसके बाद उसने गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस जांच में सामने आया कि एक बार जबरन संबंध बनाने के बाद जब आरोपी दोबारा संबंध बनाने की जिद करने लगा, तो युवती ने इसका कड़ा विरोध किया और मना कर दिया। गर्लफ्रेंड के इनकार करते ही अभिषेक आपे से बाहर हो गया और हैवानियत पर उतारू हो गया। उसने गुस्से में आकर आरती को पकड़ा और उसका सिर दीवार पर दे मारा। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। ये घटनाक्रम सामने आया………… भाई को राखी बांधने गुरुग्राम से निकली: फिरोजाबाद जिले के थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती गुरुग्राम में ब्लिंकिट कंपनी में का काम करती थी। वह रक्षाबंधन मनाने के लिए 26 अगस्त को रात आठ बजे शिकोहाबाद पहुंची। रात होने के कारण युवती ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि रात होने की वजह से शिकोहाबाद के एटा चौराहे के पास अपनी सहेली काजल के पास रूकी है। सुबह एक्सीडेंट की सूचना मिली: पिता ने बताया कि सुबह चार बजे पुलिस का कॉल आया कि उनकी उनकी बेटी का एक्सीटेन्ट हो गया है। जिसके बाद वे शिकोहाबाद पहुंचे। जहां उन्हें पूरे घटनाक्रम का पता चला।

बॉयफ्रेंड के साथ होटल गई: दोस्त नितिन यादव उसे भूड़ा नहर पुल के पास एक होटल में लेकर गया। रात करीब दो बजे उसे ब्लीडिंग होने लगी। ब्लीडिंग होने के बाद नितिन और उसका दोस्त उसे लेकर हाईवे पर इधर-उधर घमूते रहे। बाइक पर बैठाकर ले गए आरोपी: उसे बाइक पर बैठाकर भूढ़ा नहर के किनारे ले जा रहे थे। उसी समय रात के अंधेरे में नहर के किनारे डायल 112 की गाड़ी खड़ी थी पुलिसकर्मी नाश्ता कर रहे थे। पुलिस को देखकर नितिन घबरा गया और उसने बाइक को तुरन्त हाईवे की ओर मोड़ दिया। उसके बाद वह बालाजी मंदिर के सामने मां समंती देवी हास्पीटल लेकर पहुंच गये। आरोपी के कब्जे से नशीली गोलियां और मोबाइल बरामद घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने होटल के कमरे का मुआयना किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तफ्तीश तेज की और सर्विलांस व मुखबिरों की मदद से मुख्य आरोपी नितिन को दबोच लिया। पुलिस को उसके कब्जे से आरती का वीवो कम्पनी का मोबाइल, खुद का सैमसंग कम्पनी का मोबाइल, VIGORE 100 GERMED ब्रांड की यौन उत्तेजक दवा का पत्ता, जिसमें कुल चार गोलियों में से दो गोलियां शेष एवं 02 गोलियां निकली हुई मिली हैं।

गुरुग्राम की ब्लिंकिटकर्मी युवती की यूपी में मर्डर में खुलासा:बर्थडे मनाने के बाहर होटल ले जाकर रेप, विरोध करने पर हत्या, कमरे से सेक्सवर्धन गोलियां मिली · Indian News Trust