Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सपा का संसद परिसर में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

INT News7 August 2026 at 12:59 pm

नई दिल्ली, 7 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन कर अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बारिश के बावजूद सपा सांसदों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा और आरोप लगाया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा यह मामला अत्यंत गंभीर है, लेकिन सरकार इस पर चर्चा से बच रही है।