Saturday, 21 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अनूपपुर में घरों और मंदिरों में हुए तुलसी विवाह:अमरकंटक के रामघाट पर व्यापारियों ने 1100 दीप जलाए; श्रद्धालुओं ने व्रत रख किया पुजन

INT News20 November 2026 at 10:07 pm

देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को अनूपपुर जिले में घरों और मंदिरों में तुलसी-शालिग्राम विवाह कराए गए। अनूपपुर, कोतमा, बिजुरी, जैतहरी, राजेंद्रग्राम और अमरकंटक में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा की। शाम को गन्ने के मंडप सजाए गए और महिलाओं ने मंगल गीत गाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। रामघाट पर दीपों से जगमगाया नर्मदा तट अमरकंटक में शाम करीब 7 बजे पार्किंग क्षेत्र के व्यापारी रामघाट के उत्तर तट पर जुटे। उन्होंने मां नर्मदा के तट पर 1100 दीप सजाकर जलाए। दीपों की रोशनी से रामघाट जगमगा उठा। इसे देखने के लिए श्रद्धालु और पर्यटक भी पहुंचे। दीपदान के बाद व्यापारियों ने मां नर्मदा को फूल, बेलपत्र और प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद पूजा-अर्चना और आरती की। व्यापारियों ने आतिशबाजी भी की। कारोबार की उन्नति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना व्यापारियों ने क्षेत्र में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने अपने कारोबार की उन्नति और अमरकंटक की धार्मिक-सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने की प्रार्थना भी की। चार महीने बाद योगनिद्रा से जागते हैं भगवान विष्णु धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही विवाह और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं।