Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बीई छात्र फर्जी कॉल से ठगी का शिकार:प्रोटेक्शन फीस बंद करने के नाम पर 1.30 लाख ठगे; OTP डालते ही Amazon मर्चेंट को ट्रांसफर हुई रकम

INT News20 September 2026 at 03:42 pm

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में बीई के एक छात्र के साथ ऑनलाइन साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने क्रेडिट कार्ड की प्रोटेक्शन फीस डिएक्टिवेट करने का झांसा देकर छात्र से OTP दर्ज करवाया। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 30 हजार रुपए Amazon मर्चेंट पर ट्रांसफर हो गए। साइबर हेल्पलाइन से शिकायत मिलने के बाद पलासिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक्सिस बैंक का प्रतिनिधि बनकर किया कॉल पलासिया पुलिस के अनुसार गीता भवन क्षेत्र में किराए से रहने वाले बीई छात्र सौम्य बोरदिया ने ठगी की शिकायत की है। सौम्य ने बताया कि 5 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का प्रतिनिधि बताया और कहा कि क्रेडिट कार्ड की प्रोटेक्शन फीस डिएक्टिवेट करनी है। फर्जी वेबसाइट पर लॉगिन कराकर लिया OTP जालसाज ने सौम्य को ‘एक्सऑनलाइन डॉट हेल्प’ वेबसाइट पर लॉगिन कर प्रोटेक्शन फीस डिएक्टिवेट करने के लिए कहा। साथ ही बताया कि प्रक्रिया के बाद अगले 24 घंटे तक कार्ड से किसी तरह का लेनदेन नहीं करना है। आरोपी ने सौम्य को उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट, टाइम और डेट की जानकारी भी बताई। सौम्य ने वेबसाइट पर लॉगिन कर एक्टिव बटन दबाया। इसके बाद OTP दर्ज करने का विकल्प आया। OTP डालने पर स्क्रीन पर सेशन एक्सपायर होने का मैसेज आया और इसके बाद वह वेबसाइट से लॉगआउट हो गए। 24 घंटे बाद बैलेंस चेक किया तो 1.30 लाख ट्रांसफर 24 घंटे बाद सौम्य ने ऐप पर अपना बैलेंस चेक किया। इसमें 1 लाख 30 हजार रुपए Amazon मर्चेंट पर ट्रांसफर हुए मिले। ठगी का पता चलने के बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद पलासिया पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।