Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार:जशपुर के तुमला थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

INT News29 October 2026 at 06:53 pm

जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय मूक-बधिर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गांव के ही 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंद्रहास कुमार के रूप में हुई है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। झाड़ियों की ओर से सुनाई दी चिल्लाने की आवाज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 25 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे की है। पीड़िता का भाई शौच के लिए मैदान की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे झाड़ियों की तरफ से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा। शिकायत के मुताबिक, वहां उसने अपनी 37 वर्षीय दिव्यांग बहन के साथ गांव के ही चंद्रहास कुमार को खेत के पास दुष्कर्म करते हुए देखा। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, भाई को मौके पर आता देखकर आरोपी अपने कपड़े, पर्स और मोबाइल फोन वहीं छोड़कर भाग गया। भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला घटना के अगले दिन 26 अक्टूबर को पीड़िता के भाई ने तुमला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 59/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और 64(2)(i) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद चंद्रहास कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई का दावा पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर गंभीर और संवेदनशील है। तुमला थाना क्षेत्र में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे गंभीर अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।