national
रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, डीजीएमएस के डिप्टी डायरेक्टर समेत तीन गिरफ्तार
INT News18 August 2026 at 08:46 pm

हैदराबाद, 18 अगस्त। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें डीजीएमएस, हैदराबाद-III रीजन, साउथ सेंट्रल जोन, हैदराबाद के डिप्टी डायरेक्टर (माइनिंग), एक कंसल्टेंट/बिचौलिया और एक प्राइवेट माइनिंग कंपनी का प्रतिनिधि शामिल हैं।