entertainment
झारखंड छात्रों के समर्थन पर उतरी कुनिका सदानंद, कहा- छात्र सिर्फ अपने हक की बात कर रहे हैं
INT News7 August 2026 at 01:06 pm

मुंबई, 7 अगस्त। झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं को लेकर छात्रों का बड़ा आंदोलन चल रहा है। इसी बीच अभिनेत्री कुनिका सदानंद छात्रों के समर्थन में सामने आई हैं। कुनिका ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार से छात्रों की आवाज सुनने की अपील की।