national
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना
INT News26 September 2026 at 09:22 am

चेन्नई, 26 सितंबर। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में मंगलवार तक बारिश हो सकती है, साथ ही आंधी और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।