national
मणिपुर में तीन दिनों के भीतर जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने अस्पतालों का दौरा किया
INT News20 November 2026 at 10:01 pm

इंफाल, 20 नवंबर। मणिपुर के चंदेल जिले में पिछले तीन दिनों के दौरान जहरीली शराब पीने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें ज्यादातर युवा और अधेड़ उम्र के लोग शामिल हैं। वहीं, लगभग 180 अन्य लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।