Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हरदा में 14 वर्षीय छात्रा की करंट से मौत:घर के कूलर से लगा झटका; बड़ी बहनों के साथ खेल रही थी बालिका

INT News9 August 2026 at 04:46 pm

हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम नहाडिया में रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक 14 वर्षीय बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। बालिका घर में अपनी बहनों के साथ खेल रही थी, तभी उसे कूलर से करंट लग गया। मृतका की पहचान यातिका, पिता रामजीवन सारंग, निवासी नहाडिया के रूप में हुई है। वह हरदा के सरस्वती शिशु मंदिर में आठवीं कक्षा की छात्रा थी और चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। घटना के बाद परिजन यातिका को तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में बालिका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।