Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

नारनौल में चोरों ने चार जगह की चोरी:एक दुकान से चुराया AC, तीन जगहों से 5 रसोई गैस सिलेंडर ले गए

INT News7 July 2026 at 12:49 pm

नारनौल शहर में चोरों ने दो अलग-अलग जगह चोरी कर एक दुकान में लगा हुआ एसी तथा तीन घरों से पांच रसोई गैस सिलेंडर चुरा लिए। इस बारे में पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद एसी चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे की जांच की जा रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव कोजिंदा के वकील आशीष राव ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसने बहरोड़ रोड पर दयाल कॉलोनी में एक प्लाट लिया हुआ है। बीते दिनों उसके पिता दुकानों को अच्छे से बंद करके घर आए थे। ताला मिला टूटा अगले दिन सुबह जब वे प्लाट में गए तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। जांच करने पर पाया कि दुकान में लगा हुआ एक वोल्टास कंपनी का स्पिलिट एसी गायब है। इस पर उन्होंने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। नीरपुर से पांच सिलेंडर चुराए वहीं दूसरी ओर बीती रात गांव नीरपुर से अज्ञात चोर तीन घरों से पांच रसोई गैस सिलेंडर चुरा ले गए। डर चोरी कर ले गए। पीड़ित कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके घर से दो सिलेंडर चोरी हुए, जिनमें एक भरा हुआ और एक खाली सिलेंडर शामिल है। वहीं जसवंत सिंह के घर से भी दो सिलेंडर चोरी हुए, जिनमें एक भरा हुआ तथा एक खाली सिलेंडर था। इसके अलावा रविंद्र कुमार के घर से एक भरा हुआ सिलेंडर चोरी हो गया। इस प्रकार तीनों परिवारों के कुल पांच सिलेंडर चोर अपने साथ ले गए। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पीड़ितों ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि चोरी की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा चोरी हुए सभी सिलेंडर बरामद कर पीड़ितों को लौटाए जाएं। मोबाइल नंबर भी दिए शिकायत के साथ तीनों पीड़ितों ने अपने मोबाइल नंबर और चोरी हुए सिलेंडरों के उपभोक्ता (सब्सक्राइबर) नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं, ताकि जांच में आसानी हो सके। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।