national · दिल्ली
खड़गे के आवास पर विपक्ष के प्रस्तावित 'जन महाभियोग' पर भाजपा का हमला, बताया- लोकतंत्र का मजाक
INT News30 October 2026 at 02:43 pm

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होने वाले इंडिया ब्लॉक के 'जन महाभियोग' (पीपल्स इम्पीचमेंट) कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस कार्यक्रम को लोकतंत्र का मजाक और राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह महाभियोग जैसी गंभीर संवैधानिक प्रक्रिया का राजनीतिकरण है।