Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नरसिंहपुर में जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत:मौके पर नहीं मिली एंबुलेंस; परिजन बाइक से ले गए जिला अस्पताल

INT News25 October 2026 at 02:47 pm

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में रविवार को जहरीले पदार्थ के सेवन से 45 साल के हरगोविंद कहार की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक ने कचरा मारने वाली जहरीली दवा खा ली थी। उसे यहां के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली। उसे बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। डिप्रेशन में था युवक परिजनों के मुताबिक, हरगोविंद डिप्रेशन में था। इसी मानसिक परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि, मौत की असली वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी। व्यवस्थाओं पर सवाल इस घटना के बाद करेली अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। परिजनों का आरोप है कि मौके पर एंबुलेंस नहीं मिली जिससे गंभीर हालत होने के बावजूद उन्हें युवक को अपनी बाइक से जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाएगी।