Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

कार की टक्कर से माइंस कर्मचारी की मौत:बालोद में बाइक से घर लौट रहा था, हादसे के बाद कार चालक हिरासत में

INT News25 October 2026 at 03:57 pm

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी में शनिवार रात करीब 10:30 बजे कार और बाइक की टक्कर में माइंस कर्मचारी आनंद सिंह (33) की मौत हो गई। वह कच्चे माइंस में काम करने के बाद घर लौट रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पास दुर्गा मंदिर के आगे अंकित चाय दुकान के पास हुआ। तेज रफ्तार कार (CG 04 QC 8930) ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा और बाइक सवार आनंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा हादसे के बाद आनंद सिंह को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही डौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आनंद सिंह दल्लीराजहरा की रेलवे कॉलोनी के वार्ड-26 के निवासी थे। वह रेलवे कर्मचारी महेश सिंह के इकलौते बेटे थे। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।