समाचार · मध्य प्रदेश
'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली में उज्जैन से जाएंगे हजारों कार्यकर्ता:1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन; चुनाव प्रक्रिया और वोट चोरी पर उठाए सवाल
कांग्रेस के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली होगी। इसकी तैयारियों पर चर्चा करने महाराष्ट्र के नेता अमीन पटेल उज्जैन पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि महारैली में उज्जैन से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। राहुल, खड़गे और प्रियंका के नेतृत्व में होगी रैली अमीन पटेल ने मीडिया से कहा कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यह महारैली आयोजित की जा रही है। कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियों और वोट चोरी के मुद्दे पर आवाज उठा रही है। पटेल ने रैली में 5 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग पटेल ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण को जरूरी बताया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए चुनाव प्रक्रिया में जवाबदेही की मांग की। कांग्रेस मतदाता सूची में गड़बड़ियों और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे पर निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। कांग्रेस के स्थानीय नेता भी रहे मौजूद इस दौरान तराना विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने महारैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी पर जोर दिया।