national · महाराष्ट्र
मुंबई में बारिश से 12 लोगों की मौत, वारिस पठान ने कहा- ट्रिपल इंजन सरकार की पोल खुल गई
INT News6 July 2026 at 07:30 pm

मुंबई, 6 जुलाई। महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश के बीच मुंबई में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। शहर में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में 12 से अधिक लोगों की मौत के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने राज्य सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर जुबानी हमला किया। उन्होंने मुंबई में बारिश की वजह से बने हालात, मिसिंग लिंक परियोजना में हुए भूस्खलन, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्य को शामिल किए जाने समेत कई मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।