Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नर्मदापुरम में सरकारी मूंग खरीदी में गड़बड़ी पर केस:दो वेयरहाउस संचालक, समिति प्रबंधक और सर्वेयर आरोपी, FIR में भास्कर की खबर का हवाला

INT News9 August 2026 at 08:45 pm

नर्मदापुरम में सरकारी मूंग खरीदी में गड़बड़ी और अमानक मूंग खरीदने के मामले में रविवार शाम बड़ी कार्रवाई हुई। माखननगर थाने में दो वेयरहाउस संचालिका, मूंग खरीदी करने वाली समितियों के प्रबंधक और सर्वेयरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एफआईआर में 9 अगस्त को में प्रकाशित खबर का भी उल्लेख किया गया है। खबर में फुरतला स्थित चेतन वेयरहाउस और काजलखेड़ी स्थित राधा कृष्ण वेयरहाउस के खरीदी केंद्रों पर अमानक और घटिया मूंग की सरकारी खरीदी का मामला सामने लाया गया था। खबर में खरीदी केंद्र से जुड़े कर्मचारियों का भी था जिक्र खबर में सर्वेयर, खरीदी केंद्रों से जुड़े कर्मचारियों और वेयरहाउस संचालकों के बीच मिलीभगत के आरोप सामने आए थे। इसके बाद नर्मदापुरम कलेक्टर के मौखिक निर्देश पर उपार्जन समिति प्रबंधक, गोदाम संचालक और सर्वेयरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने उपार्जन नीति और शासन के निर्देशों की अनदेखी कर अनुचित लाभ के उद्देश्य से गड़बड़ी किए जाने के मामले में केस दर्ज किया है। चेतन वेयरहाउस, फुरतला राधा कृष्ण वेयरहाउस, काजलखेड़ी

जांच और निरीक्षण का भी जिक्र एफआईआर में उपार्जन समिति द्वारा कुछ दिन पहले किए निरीक्षण का भी जिक्र किया। मप्र वेयर हाउसिंग एण्ड लजिस्टिक्स कार्पोरेशन शाखा माखननगर (बाबई) से अनुबंधित जे. व्ही. एस. श्रीराधकृष्णा वेयर हाउस ग्राम काजलखेड़ी और चेतन वेयरहाउस फुरतला स्थापित गोदाम स्तरीय केंद्र कुछ दिन पहले निरीक्षण किया गया। भंडारित मूंग अधिक मिट्टी समेत अमानक स्तर की पाई है। अनियमितताओं के संबंध में वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया गया है एवं गोदाम संचालक को स्पष्टीकरण जारी किया गया। उक्क उपार्जन केन्द्रों पर उपार्जन समिति, सर्वेयर एवं गोदाम संचालक की मिली भगत से शासन द्वारा जारी उपार्जन नीति एवं शासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुये अनुचित लाभ के उद्देश्य से निग्न गुणवता बाली अमानक मूंग की खरीद कर भंडारित की गई। जो कि प्रथम दृष्टया उपार्जन निति का उल्लंघन एवं शासन को आर्थिक क्षति होने की संभावना के साथ साथ उपार्जन व्यवस्था व्यवस्था की पारदर्शिता एवं गुणवता भी प्रभावित हो रही है।

भास्कर के स्ट्रिंग में बेटा और पति नजर आए थे की स्ट्रिंग में व्यापारी बनकर पहुंचे रिपोर्टर ने फुरतला के चेतन वेयरहाउस की संचालिका शोभा राजपूत के बेटे चेतन राजपूत को रिकॉर्ड किया था। इसी तरह काजलखेड़ी के राधा कृष्ण वेयरहाउस की संचालिका ज्योति मीना के पति जीवन मीना भी स्ट्रिंग में सामने आए थे। हालांकि, एफआईआर में चेतन राजपूत और जीवन मीना के नाम नहीं हैं। उनकी जगह वेयरहाउस संचालिका शोभा राजपूत और ज्योति मीना को आरोपी बनाया गया है। समिति प्रबंधक बोलीं- गड़बड़ी में हमारी भूमिका नहीं गनेरा सेवा सहकारी समिति की प्रबंधक सोनू परमार ने कहा कि गड़बड़ी में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों की ओर से अब तक कोई शिकायत भी नहीं मिली है। सोनू परमार ने कहा कि अब तक खरीदी गई करीब 9 हजार क्विंटल मूंग की जांच कराई जा सकती है। उनका कहना है कि बिना किसी जांच और सबूत के उन्हें आरोपी बनाया गया है।