समाचार · मध्य प्रदेश
शाजापुर में शनिवार को सद्भावना दौड़:सरदार पटेल जयंती पर सुबह उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से शुरू होगी ‘रन फॉर यूनिटी’
शाजापुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को शहर में सद्भावना दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन किया जाएगा। शनिवार सुबह 7:30 बजे दौड़ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से शुरू होगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उत्कृष्ट विद्यालय में रक्षित निरीक्षक के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। उत्कृष्ट विद्यालय से स्टेडियम तक दौड़ जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र हाडिया ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन की ओर से पटेल जयंती पर हर साल रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है। इस बार दौड़ उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से शुरू होकर ट्रैफिक पॉइंट और शहरी हाईवे से होते हुए स्टेडियम मैदान पहुंचेगी। यहां कार्यक्रम का समापन होगा। खिलाड़ी और विद्यार्थी भी होंगे शामिल दौड़ में स्थानीय खिलाड़ी, एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। शुक्रवार को हुई बैठक में उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।