समाचार · मध्य प्रदेश
एक शराब दुकान कर्मचारियों ने दूसरे को पीटा:मैहर में वाहन में तोड़फोड़; युवकों ने रास्ता रोककर की मारपीट, केस दर्ज
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में शराब दुकान के कर्मचारियों के बीच चला आ रहा विवाद देर रात हिंसक हो गया। रास्ते में रोककर एक कर्मचारी से मारपीट की गई और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कर्मचारी टीनू सिंह ने बताया कि रविवार रात 12 बजे के बाद जब वह सेमरा टंकी के पास से घर लौट रहा था, तब कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसे गाड़ी से बाहर निकालकर मारपीट की और उसकी नई गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आरोपी उसे जबरन अपने वाहन में बैठाकर रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के असरार गांव ले गए, जहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई। पुरानी रंजिश में हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद पीड़ित ने रामपुर बघेलान थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष अलग-अलग समूहों की शराब दुकानों से जुड़े कर्मचारी हैं और उनके बीच पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।