Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

अबोहर में प्रेमिका के धोखे से दुखी होकर जान दी:रिलेशनशिप में रही महिला पर सामान समेटकर भागने का आरोप, पत्नी से हो चुका था अलगाव

INT News27 August 2026 at 03:49 pm

अबोहर के नजदीकी गांव रत्ता टिब्बा में एक 35 वर्षीय युवक द्वारा मानसिक परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ (स्प्रे) निगलने का मामला सामने आया है। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गुरदत्ता के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और घटना की सूचना थाना कबरवाला पुलिस को दे दी गई है। मृतक गुरदत्ता अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता था और मेहनत-मजदूरी करके घर का गुजारा चलाता था। रोती-बिलखती मां ने बताया कि उसका बेटा पिछले करीब दो साल से एक महिला के साथ रिलेशनशिप (लिव-इन) में रह रहा था। लेकिन हाल ही में वह महिला अचानक गुरदत्ता को छोड़कर कहीं चली गई। मृतक की मां ने उक्त महिला पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह महिला जाते समय हमारे घर में रखी नकदी, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान भी अपने साथ समेट ले गई। इस धोखे और चोरी के कारण गुरदत्ता मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था और लगातार परेशान रहने लगा था।" सदमे में पी ली स्प्रे, मां ने की सख्त कार्रवाई की मांग पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, इसी मानसिक तनाव और परेशानी के चलते गुरदत्ता ने कुछ दिन पहले घर में रखी जहरीली स्प्रे पी ली थी। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली आरोपी महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पहली पत्नी से भी हो चुका था अलगाव पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए मां ने बताया कि गुरदत्ता की पहले शादी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी को गंभीर दौरे पड़ते थे। इस बीमारी के चलते आपसी सहमति से लड़की के मायके वाले उसे अपने साथ वापस ले गए थे। गुरदत्ता की कोई संतान नहीं थी और वह अपनी मां का एकमात्र सहारा था, जो अब छिन चुका है। फिलहाल कबरवाला पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।