Sunday, 15 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

ठेके से कैश और शराब चोरी का आरोपी गिरफ्तार:हिसार में CCTV फुटेज से हुई पहचान; 34 हजार रुपए बरामद

INT News14 November 2026 at 10:31 pm

हिसार जिले के गांव बाडो पट्टी स्थित शराब ठेके की पिछली दीवार तोड़कर कैश और महंगी अंग्रेजी शराब चोरी करने के मामले में बरवाला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बहबलपुर निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए 34 हजार रुपए और अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे चोर पुलिस के अनुसार, ठेका संचालक मनोज निवासी तलवंडी राणा ने शिकायत में बताया कि सुबह करीब 5 बजे अज्ञात चोरों ने ठेके की पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। आरोपियों ने गल्ले में रखे करीब 34 हजार रुपए और ब्लैक लेबल, बैलेंटाइन्स व ओल्ड मोंक सहित महंगी शराब की बोतलें कट्टों में भर लीं। इसी दौरान ठेके के साथ बने कार्यालय में सो रहे सेल्समैन को आहट सुनाई दी। उसने शोर मचाया तो आरोपी कुछ शराब की बोतलें मौके पर छोड़कर फरार हो गए। CCTV कैमरे तोड़े, फुटेज से पकड़ा आरोपी आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए ठेके में लगे CCTV कैमरे भी तोड़ दिए थे। हालांकि, एक कैमरा सुरक्षित बच गया। पुलिस ने उसकी फुटेज की जांच की तो मुख्य आरोपी राजेंद्र की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। मुख्य सिपाही अजयदीप और सुनील कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की नकदी और अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।