समाचार · मध्य प्रदेश
श्योपुर में ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन:गलत इलाज का आरोप; मेडिकल स्टोर सील कर 50 लाख मुआवजा देने की मांग
श्योपुर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला इकाई ने शनिवार को ओमप्रकाश बैरवा की मौत के मामले में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। गलत इलाज और लापरवाही का आरोप बसपा जिला अध्यक्ष गंगाधर जाटव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, 1 जुलाई को कौशलपुर निवासी ओमप्रकाश बैरवा की तबीयत खराब हुई थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए पाली रोड स्थित श्याम मेडिकल स्टोर लेकर पहुंचे, जहां पर गलत इलाज और घोर लापरवाही के कारण ओमप्रकाश की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल से कोटा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ₹50 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी और FIR की मांग ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मेडिकल संचालक की इस लापरवाही के बावजूद पुलिस ने केवल मर्ग कायम किया और परिजनों की शिकायत पर उचित धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया। बसपा ने प्रशासन के सामने यह मांगे रखीं 5 दिन का अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की चेतावनी बसपा नेताओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आगामी पांच दिनों के भीतर उनकी इन जायज मांगों पर उचित और धरातलीय कार्रवाई नहीं की गई, तो बहुजन समाज पार्टी पूरे जिले में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।