Tuesday, 13 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

नगर निगम ने बकाया जल-सीवरेज बिल वसूले

INT News13 October 2026 at 05:52 am

जालंधर | नगर निगम ने जोन 4 में बकाया पानी और सीवरेज बिलों की वसूली के लिए मेयर वनीत धीर, कमिश्नर सुरिंदर सिंह और संयुक्त कमिश्नर मनदीप कौर के निर्देशों पर विशेष अभियान चलाया। एस्टेट अफसर-कम-चीफ टैक्स कलेक्टर अश्वनी गिल और सुपरिंटेंडेंट वाटर रेट हरप्रीत वालिया ने बताया कि जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने बकाया रकम जमा नहीं कराई थी, उनके पानी और सीवरेज कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की गई। इस दौरान डिफॉल्टरों की ओर से कुल 6,33,164 रुपए जमा कराए गए। यह कार्रवाई जोन नंबर 4 के एरिया इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव मौदगिल, अमनदीप सिंह, सरबजीत दुग्गल, हनी, राज कुमार, राकेश कुमार और दुशांत भगत ने अमल में लाई।