national
देवरिया में युवती को अगवा करने की कोशिश, चिल्लाने पर कार छोड़कर भागे आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
INT News26 September 2026 at 08:47 am

देवरिया, 26 सितंबर। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में एक युवती का अपहरण करने की कोशिश की गई है। लड़की के चिल्लाने और स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने के कारण आरोपी उसे अपनी कार समेत छोड़कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल, युवती से पूछताछ के साथ ही आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।