समाचार · छत्तीसगढ़
पंजाब केसरी भवन में भजनों से बंधा समां:छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा की सभी शाखाएं हुईं शामिल, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर
जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा और उसकी सभी शाखाओं की ओर से माता की चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की आरती से हुई। फूलों और आकर्षक सजावट से सजे माता के दरबार में सभा के सदस्यों ने चुनरी अर्पित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए। टाटानगर से आई प्रसिद्ध जागृति मंडल ने माता रानी की भेंटें और भजन प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर धुनों के बीच पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजनों के साथ माता की भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम में सभा की सीनियर महिला विंग, युवा महिला विंग और युवक विंग के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभा के पदाधिकारी हुए शामिल इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष सतिंदर कोहली, महासचिव राजीव विग, कोषाध्यक्ष विकास मोदी, महिला मंडल अध्यक्ष अलका मोदी, महिला यूथ अध्यक्ष प्रिया टावरे, यूथ विंग अध्यक्ष विवेक साहनी, कार्यक्रम प्रभारी अश्विनी विग, संरक्षक जवाहर खन्ना, सुनील डोंगर, डॉ. एस.एम. कुमार, उपाध्यक्ष विकास विग, मीडिया प्रभारी रोहित अरोड़ा, आकाश विग और सुशील सखूजा सहित सभा के पदाधिकारी, सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभा के पदाधिकारियों ने जागृति मंडल के सदस्यों का आभार जताते हुए उनकी भजन प्रस्तुतियों की सराहना की।